Ticker

6/recent/ticker-posts

हर जगह सियासत है

हर जगह सियासत है, सियासत कहाँ नहीं।
यह रोज़ की आफ़त, यह आफ़त कहाँ नहीं।।

मसनद पे बैठकर भेड़ियों ने फिर है कहा।
हमें घास की आदत है, यह आदत कहाँ नहीं।।

बगुले बने हैं हंस, यह बरसों का है चलन।
कौव्वों ने खादी डाली है, यह रिवायत कहाँ नहीं।

यहाँ ज़िन्दगी ने मौत को पुकारा है बारहा।
यह अपनी मसाफ़त है, यह मसाफ़त कहाँ नहीं।।

सुनने को तो सुन लेते हैं, कहानी गरीब की।
बस इतनी हिकायत है, यह हिकायत कहाँ नहीं।।

करने को सियासत को, कई काम हैं बचे।
करती नहीं है कुछ भी, यह शिकायत कहाँ नहीं।।

मजहब के नाम पर सब, खंजर हैं खींचते।
सबकी यह इबादत है, यह इबादत कहाँ नहीँ।

दख़लन को न छेड़ो, वो भड़का तो समझ लो।
उसे सच कहने की आदत है, यह आदत यहाँ नहीं।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments