Ticker

6/recent/ticker-posts

किसी को दिल दे देने में भी सबाब

किसी को दिल दे देने में भी सबाब होता है।
ख़ुदा के घर मोहब्बत का भी हिसाब होता है।।

कितने चेहरे निहाँ होते हैं एक बदन के अंदर।
जब निकलता है तो बस इक नकाब होता है।।

सूरत-ए-हुस्न को भी हुस्न समझती है दुनियाँ।
बस छलावा है, जो धीरे धीरे हलाक होता है।।

जिस्म-ए-क़फ़स में रूह-ए-दिल अगर बेकरार है।
फिर जिस्म लिफाफा है, न इसमें ख़ास होता है।।

अपनी सांसों की गर्मी से जला दो कोई चूल्हा।
किसी भूखे को खिलाना भी सबाब होता है।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments