Ticker

6/recent/ticker-posts

काफ़िला

बस अभी अभी खाली हुआ है बदन मेरा।
अभी दिल से रिश्तों का काफ़िला निकला।।

जब भी निकला है, कोई अपना बदन से मेरे।
यक़ीन जानो, मेरी आँखों से समंदर निकला।।

मैं अभी पौधा था, मैं छांव भी दे सकता था।
गुलशन-ए-माली, ठूठों का निगहबां निकला।

जिस शाख़ से छांव नहीं, उसे कटना ही था।
ऐसी इक शाख़ पे, अपना नशेमन निकला।।

अफसोस नहीं, कुछ भी नहीं हासिल हमको।
अफसोस है, कि समंदर बस दरिया निकला।।

बस तमन्ना है, सहरा से जब हम बाहर आएं।
रक़ीब पूछें हमसे, बताओ पानी कहाँ निकला।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments