Ticker

6/recent/ticker-posts

मुझे मेरा मज़हब बताने आ गए

मुझे मेरा मज़हब बताने आ गए।
जाहिल मुझे रस्ता दिखाने आ गए।।

सांपों से फासला रखें लाज़िम है।
संदल यह मुझको बताने आ गए।।

सूरज की रोशनी कुछ कम है यहाँ।
मुझको यह जुगनु बताने आ गए।।

मेरी जिंदगी खत्म होने जा रही है।
यह मेरे क़ातिल बताने आ गए।।

दोजख में जगह मिलेगी "दख़लन"।
मुझको ये काफ़िर बताने आ गए।।

दोस्त सुपुर्दे ख़ाक भी कर न सके।
मसअला यह हुआ, पंडे जलाने आ गए।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments