Ticker

6/recent/ticker-posts

लीडर

जब भी देखा है, लीडर को ज़ेहन से हमने।
चेहरा नहीं निकला, इक नक़ाब निकला है।

यह दूर से जो रौशनी देखते हो तुम बस्ती में।
यह आग का ख़ुर्शीद है, आधी रात निकला है।।

कभी देखो सड़कों का हाल घर से निकलकर।
मियाँ, हर सड़क पे, छोटा तालाब निकला है।।

अब कबूतरों को उड़ाना भी सियासत है यहाँ।
मज़हब निकला है तो, खून-ए-रंग निकला है।।

वज़ीर को प्यादा समझने की गलती न करें।
वज़ीर जो है, वो बनियों का दास निकला है।।

अवाम ने जब भी उम्मीद की है तरक्की की।
जुमला निकला है या बस कयास निकल है।।
दख़लन भोपाली

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments