अनियंत्रित आंधियों में, मैं अभी तक शेष हूँ।
रिश्ते रसातल गमन में, मैं अभी तक शेष हूँ।
काल कवलित लालसाएँ, मैं अभी तक शेष हूँ।
घोर पीड़ा, घाव बनकर, मैं अभी तक शेष हूँ।
मैं अनन्त मन कामना का, मैं अभी तक शेष हूँ।
इन दमन में दानव बन कर, मैं अभी तक शेष हूँ।
आंख की मैं बनकर सरिता, मैं अभी तक शेष हूँ।
जल नयन भी शेष न है, मैं अभी तक शेष हूँ।
नातों के इस जाल में, फंसकर अभी तक शेष हूँ।
बस धरा पर बोझ बन कर, मैं अभी तक शेष हूँ।
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments