Ticker

6/recent/ticker-posts

कुछ न कुछ चाहिये

हर किसी को कुछ न कुछ चाहिए।
हमको भी कुछ कर गुजरना चाहिए।।

ख़्वाहिशों की लाश बहुत भारी है।
हम को भी, कुछ सहारा चाहिए।।

तपते सहरा की तपिश में मुझे भी।
इक अदद, मीठा दरिया चाहिए।।

कुछ दरख़्त पत्ते गिरा कर बैठ गए।
एक हरा, हम को शजर भी चाहिए।।

टूटते बनते जाल रिश्तों के यहाँ।
हम को हमारा, एक रिश्ता चाहिए।।

बंदिशें लादी गयीं हैं हम पर जो।
उनसे हम को, अब किनारा चाहिए।।

चाक से उठा कर अलग रख दिया।
मुझको मेरा पूरा बचपन चाहिए।।

बंद कमरे में हवा, नहीं आती मियाँ।
चिरागों को थोड़ी हवा भी चाहिए।।

वो राह तकते हैं परिंदों की मगर।
उनको भी कुछ दाना पानी चाहिए।।

किस कदर मग़रूर हैं रिश्ते यहाँ।
हमको भी थोड़ा अकड़ना चाहिये।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments