पौव्वा बुला के मैंने बड़ा काम कर दिया।
पीने की खुजली को, सारे आम कर दिया।
दो घूँट गई अंदर तो फिर कोई नहीं रुका।
पी पी मियाँ दोस्तों ने कोहराम कर दिया।
अब तो पैसे की तंगी भी गायब सी हो गई।
हर आदमी की जेब में, बरक़त सी हो गई।
बोतलों पे बोतलें फिर तो बुलाई गई वहाँ।
मियाँ, अंडे की भुर्जियाँ भी सजाई गई वहाँ।
अब कोई किसी से कम धनवान नहीं रहा।
फिर ग़ुरबत का वहाँ नामोनिशान नहीं रहा।
फिर तो दबे मसअले लबे-ए-बाम आ गए।
जाने किस-किस के, कहाँ कहाँ नाम आ गए।
अब धुत हो चुके थे सब शराबी हरामखोर।
पैसे को रोते रहते थे निकम्मे और कामचोर।
फिर एक छिछोरे ने छेड़ा मोहब्बत का शगूफा।
हमसे वो बोला कि कुत्ते तू मुझको ले डूबा।।
फिर मैंने भी कहा अबे ज़ुबाँ को लगाम डाल।
यूँ इस तरह तू कीचड़, हम पर तो न उछाल।
मैंने ही मांगी थीं लड़की के पापा से माफियां।
बाप धो देता तुझको बे, तुझे पड़तीं गालियां।
सुन बे, अहसान फरामोशी की हद न लांघ तू।
बहुत हुआ,हमारे सब्र का न ले, इम्तिहान तू।
बस इसी तरह के मुद्दों में सारी रात गई गुज़र।
वेटर ने कहा सर बख्शो अब हो चली सहर।
मुश्किल से गाड़ी में ठूंस, छोड़ा मैंने घर तक।
मैं भी निकल पड़ा, अपने घर के सफ़र तक।
घर पर मैं पहुंचा, घर पर माहौल था खराब।
सब के सब देने लगे, गालियों से मुझे जवाब।
मैंने भी नज़ाक़त से, बहुत सी माफियां पढीं।
आँगन में गिर पड़ा मैं, शायद नींद लग गयी।
दख़लन भोपाली
0 Comments