Ticker

6/recent/ticker-posts

जीना

सबने अपना जीवन जी कर देखा है।
मैंने अपने अंदर मर कर देखा है।।

बच्चा था, औरों के खिलौनों से खेला।
संभला हूँ, तो बाज़ारों का मुँह देखा है।।

जिसको देखो दुकान बना है रिश्तों की।
सबने रिश्तों को सीढ़ी कर के देखा है।।

कुछ दुकानों तक तो मैं पहुँच ही न पाया।
बस इन बाज़ारों में अपना चर्चा देखा है।।

लहू खून को देख के क्यूं है उबल गया।
रिश्तों को रिश्तों का क़ातिल देखा है।।

आँगन में इक कमरा और भी निकलेगा।
हमने कल कुछ दीवारों का मुँह देखा है।।

अम्मा को अब कौन संभालेगा, जर्जर है।
बस खामोशी से, इक दूजे का मुँह देखा है।।

"दख़लन" उम्र में छोटे सबसे पड़ जाते हैं।
वैसे हमने भी तो हर रस्ता, कूचा देखा है।।

Post a Comment

0 Comments