जो देखता हूँ, बोलने का आदी मैं।
शहर का सबसे बड़ा फसादी मैं।।
हाँ, तेरे जुमलों पे लानत मारता हूँ।
बस, अपने सच का, जिहादी मैं।
मैंने कितनी दफा तुझे माफ किया।
दिन मैं काट रहा, बर्बादी में।।
मेरी सजा का दिन मुकर्रर कर दे।
सजा पाने को फरियादी मैं।।
सच बोलने में शर्म और हया कैसी।
तू नाचता है झूठ की शादी में।।
बस अमीर आएगा तेरे बुलाने पर।
बांटेगा हीरे, जो रोटी की मुनादी में।।
दख़लन भोपाली
0 Comments