बस्तियों को जलाकर उजाला करती है।
सियासत यहाँ, मुश्किल से गुज़ारा करती है।।
चंद बासी ख़्वाहिशों पे आँसू छिड़ककर।
यह रोज़ ताज़गी लाने का इशारा करती है।।
कलम के मिजाज़ों को बदल देती है यह।
यह बीच समंदर में वादों से किनारा करती है।।
रोटियों के सवालों को हल नहीं करना है।
यह बस चुनावों में तुम्हारा, हमारा करती है।।
आज इसमें तो कल उसमे आ जाते हैं कौवे।
बड़ी शातिर है, शातिर को ही गवारा करती है।।
0 Comments