चंद हलकटों की महफ़िल को।
मियाँ, हम सरकार कहा करते हैं।।
नोंचते हैं जिस्म से जो गोश्त।
उनको हम पहरेदार कहा करते हैं।।
आजकल शेर जो उरूज पे हैं।
पागल, उन्हें रंगा सियार कहा करते है।।
गिद्ध बैठे हैं, कबूतर बन के यहाँ।
उनको अब सिपहसालार कहा करते हैं।
एक ढोंगी को संत कह भी दो।
वरना, लोग अब गद्दार कहा करते हैं।।
गुम्बदों पर जो कौव्वे बैठे हैं न।
आजकल उसको ही दरबार कहा करते है।।
कितना सच बोलते हो तुम"दख़लन"।
पागल तुम्हें तुम्हारे दोस्त यार कहा करते हैं।
दख़लन भोपाली
0 Comments