Ticker

6/recent/ticker-posts

ख़्वाब नीले हो गए

वक़्त फुफकारा, साँप की तरह उचककर।
ख़्वाब नीले हो गए, बस कुछ सिसककर।।

ख़्वाहिशों ने जब डस लिया ख़ुद्दारी को मेरी।
दम घुट गया ज़मीर का, सीने में सिमटकर।।

कैसी थी रूह में जकड़न , अब क्या बताएं।
रूह जिस्म में फुफकार उठ्ठी, सर पटककर।।

जिसको देखो दे रहा है,  झुक कर सलामी।
ओहदे वाले रहजनों को, मुझको झटककर।।

राहतें और राब्ते अब ज़ेबाइयों की चीज़ हैं।
इश्क़, अश्क़ की रानाइयाँ, बैठीं हैं दुबककर।

शिकम की आग को, अश्क़ों से बुझा लो "संदीप"।
ज़रिया-ए-माश मर गए, जाहिलों से चिपककर।।

संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments