Ticker

6/recent/ticker-posts

तुमने अगर खोया है मुझे, तो पाया भी बहुत है

तुमने अगर खोया है मुझे, तो पाया भी बहुत है।
मेरे वजूद में तेरी यादों का सरमाया ही बहुत है।।

सूरजमुखी की तरह, मैं शाम को कुम्हला जाता हूँ।
दिन में सूरज की तरह, मेरा जल जाना ही बहुत है।।

मैं बासी उम्मीदों की रानाइयों, में खो नहीं सकता।
कागज़ी फूलों की ज़ेबाइयों में, गुम जाना ही बहुत है।।

जो समंदर के भरोसे रहूँ, तो प्यास ताने दे के हो हैरां।
सहरा में पानी का ठिकाना, मिल जाना ही बहुत है।।

प्यास ने जकड़ा है तो, कहाँ छोड़ा है किसी का दामन।
पीने के वास्ते जाम उठाना, फिर गिराना ही बहुत है।।

दुनियाँ के समंदर ने किए ग़र्क कितने सफ़ीने 'संदीप'।
ख़ुदग़र्ज़ तूफानी समंदर में, नाव चलाना ही बहुत है।।

संदीप श्रीवास्तव

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments