अब कुछ खाना वाना, पानी भी हो जाये।
धर्म, मज़हब का लटका झटका बहुत हुआ।।
कुछ चिड़ियों के अंडे आंगन में फूट गए।
ये सांप सपोलों का करतब, अब बहुत हुआ।
क्या पढ़ने लिखने की बात करे है हरजाई।
ले काट अंगूठे, ले ले दस्तख़त बहुत हुआ।।
लट्ठों से क्यों पूज दिये पापी तुम देवी को।
गुरुकुल में यूं निरीह एकलव्य बहुत हुआ।।
बातों की तुम फसल उगाने निकले हो।
चचा, कच्छे, वच्छे, भूखे, नंगे, बहुत हुआ।।
मुझको फिरंगी कहते है, यहां बहरूपिये।
सुनो, दंगे,वंगे, भाषण, वाषण बहुत हुआ।।
उँगली नीली करवाने का वक़्त भी आएगा।
वेतन, पेंशन, राशन, वाशन, हाँ बहुत हुआ।।
दख़लन भोपाली
0 Comments