Ticker

6/recent/ticker-posts

जिस्म मिट्टी

वक़्त रेत, जिस्म मिट्टी, जज़्बात पानी हो गए।
हम समझ पाए नहीं और हम कहानी हो गए।।

थे गरीब तो बात न थी, फट्टे बिछाये सो गए।
माल जब से हाथ आया, हम ख़ानदानी हो गए।

इश्क़ ने मुझको डसा था सांप की मानिंद कुछ।
आरिज़ नीले पड़ गए, हम गुज़री जवानी हो गए।।

इतना मैं मग़रूर कि, सीधे मुँह न बोला कभी।
आईना जब मुझको दिखाया, पानी पानी हो गए।।

यूँ तो परवाह थी मुझे, उनकी जो मेरे ख़ास थे।
इतना मुझे चूना लगाया, कि आँ-जहानी हो गए।।

ताश के पत्तों के महलों में रहा करते थे हम।
एक दिन पत्तों से गायब राजा रानी हो गए।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments