Ticker

6/recent/ticker-posts

भूल गए

"दख़लन" ने यहां, ख़ार से मोहब्बत की।
वो फूल तो किताबों में, रख के भूल गए।।

मुझे जब झूलना था, किसी के आगोश में।
हमने तैयार की सलीब, और बस झूल गए।।

समंदर ने प्यास बुझाने का किया था दावा।
हम ही थे, जो मीठे पानी का सोता भूल गए।।

हम तवज्जो बहुत देते थे, अपने रिश्तों को।
बस रिश्ते हमको, तवज्जो देना भूल गए।।

चाँद लाके देंगे तुम्हें, हमको यूँ बोला गया।
और हम फिर बचपन की कहानी भूल गए।।

खसलतें थीं बस, अपनो की मुझे छलने की।
मैं इतना लुटा कि, सारा उछलना भूल गए।।

दाग़ हम में भी थे, हम यह मानते हैं बेशक़।
ख़ार इतने मिले कि, हम तो खिलना भूल गए।।

आँखों से अश्क़ बहे, तो माकूल थीं वजहें।
इतने शर्मीले थे, कि हम सिसकना भूल गए।।

रिश्तों की शतरंज में शह और मात का खेल।
वज़ीर हो गए प्यादे, घोड़े उचकना भूल गए।।

क्या मिला, क्या किया, क्या दिया, क्या लिया।
प्यार, इश्क़, उल्फ़त, सारी तिजारत भूल गए।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments