Ticker

6/recent/ticker-posts

चढ़ते सूरज

चढ़ते सूरज को सलाम करते चलो।
अपना भी इंतज़ाम करते चलो।।

कहते हैं ज़िंदगी बस चार दिन की है।
एक कारनामा हराम, करते चलो।।

ख़ुद्दारी-ओ-ज़मीर, सब बेवफ़ा ही हैं।
रहज़न का एहतिराम, करते चलो।।

चंदा कीजिये या इमदाद का हो काम।
मज़हब को बदनाम, करते चलो।।

रोटी जो गरीब को मुफ्त बांटने की हो।
अपना तबर्रुख तमाम, करते चलो।।

लिखिएगा जो रूदाद अपने सबाबों की।
ईमां का कत्लेआम, करते चलो।।

दिल को अगर मसर्रत, हासिल नहीं हुई।
दोज़ख के इंतज़ाम, करते चलो।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments