Ticker

6/recent/ticker-posts

रिश्तों से नूर निकल गए

रास्ते अब दूर निकल गए।
रिश्तों से भी नूर, निकल गए।।

सितारे थे जो आसमां में।
कुछ नज़रों से दूर, निकल गए।।

हम आजिज़ आ ही गए।
घर में नए, तंदूर निकल गए।।

मैंने तो न मांगा कुछ भी।
यूँ ही कुछ ग़ुरूर, निकल गए।।

हुई बात जब रिवायत की।
तो कुछ नए दस्तूर, निकल गए।।

अपना साया भी अपना कहाँ।
अंधेरा हुआ, और साये पिघल गए।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments