तसव्वुर में तुम्हारा आना।
मेरी ख्वाहिशें बता रहा है।।
कहीं पे चाँद निकला है।
यह इक चाँद बता रहा है।।
आपके शौक़ हैं क़ातिल।
यह लहजा बता रहा है।।
था उसकी आंख में पानी।
यह काजल बता रहा है।।
मेरी हद से मैं हूँ बाहर।
दिल यह बता रहा है।।
यहाँ पर रोशनी है कम।
यह जुगनु बता रहा है।।
बदहवासी का है आलम।
यह आलम बता रहा है।।
मुझे भी मौत आएगी।
यह क़ातिल बता रहा है।।
रखो सांपों से फासला।
यह संदल बता रहा है।।
मिलेगी तुमको न जन्नत।
यह काफ़िर बता रहा है।।
खत्म हो अब यह किस्सा।
यह दुश्मन बता रहा है।।
दख़लन भोपाली.....
दख़लन भोपाली
0 Comments