Ticker

6/recent/ticker-posts

मसाफ़त जिंदगी की ऐसी रही

हर मोड़ पे बस जुदा हुए रिश्ते।
मसाफ़त जिंदगी की ऐसी रही।।

मिली न हमको मुकम्मल दुनियाँ।
सियासत जिंदगी की ऐसी रही।।

इश्क़ ने सुनने की ज़हमत न की।
हिकायत ज़िंदगी की ऐसी रही।।

एक मुद्दत से गर्क खुद में वजूद।
शरारत ज़िंदगी की ऐसी रही।।

इश्क़ को बीच भंवर में छोड़ा मैंने।
ख़िलाफ़त ज़िंदगी की ऐसी रही।।

ग़म को ख़ुदा मान, जीना रहा जारी।
इबादत ज़िंदगी की ऐसी रही।।

मिला तो शुक्र, न मिला तो सब्र किया।
रिवायत ज़िंदगी की ऐसी रही।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments