Ticker

6/recent/ticker-posts

क़फ़स

जिस्म-ए-क़फ़स में, रूह मेरी बेक़रार है।
इसको भी क़ातिल का ही इंतज़ार है।।

नैज़ों पे लेट कर भी, मैं मर नहीं सकता।
मैं बात का पक्का हूँ, मेरा भी मेयार है।।

मसनद पे बैठकर, ये रहज़न बाँटते ज़हर।
हमको भी सियासत का, थोड़ा खुमार है।।

हैं देवियों की पीठ पे जो बेरहमी के दाग़।
किसी ढोंगी का ही लगे यह चमत्कार है।।

ये मज़हबों का भी, कोई भरोसा नहीं रहा।
आज इसको हरारत है, कल उसको बुखार है।।

दुश्मन है ज़माना तो परवाह नहीं "दख़लन"।
यहाँ अपना भी गर्दिशों में, इक कू-ए-यार है।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments