मुल्क के हालात क्या बताएं मियाँ।
...अंधे पीसें और कुत्ते खाएं मियाँ।।
सर मुंडाते ही हर बार पड़े हैं ओले।
कोई छप्पर हो तो, सर बचाएं मियाँ।।
दांत हाथी के खाने दिखाने के जुदा।
ग़रीबों को पैरों से कुचलवाएँ मियाँ।।
भूखे पेट भजन न हो यहाँ गोपाला।
पेट की आग में, पानी डलवाएं मियाँ।।
नकटे की नाक कटी, बढ़ी सवा हाथ ।
लीडर बस मन की बात सुनाएं मियाँ।।
सहरा बन गया है प्यार का गुलशन तो।
गधों को हर सूं, ज़ाफ़रान मिल जाएं मियाँ।।
अधजल गगरी के झलकने के चलन देखो।
ऐसे वैसे जाहिल, सर पे चढ़ जाएं मियाँ।।
खोदा पहाड़ और किस्मत से निकला चूहा ।
अब और न जुमले, हमें सुनाए मियाँ।।
दख़लन भोपाली
0 Comments