मुसलसल ख़्वाहिशों का, आना जाना रहा जारी।
मुस्तक़िल ज़िम्मेदारी ने, बदन खाली नहीं रख्खा।।
कई अपने भी तो निकले थे, जो थे दिल में निहाँ।
किसी रिश्ते ने भी, अहसास का पर्दा नहीं रख्खा।।
सहूलियतों के पुल थे, रिश्तों के समंदर के ऊपर।
इसलिए किसी ने भंवर में, सफ़ीना नहीं रख्खा।।
दरीचे बंट ही गए थे, दीवार उगीं थी आँगन में।
इसलिए तुमनेे दरीचे पे, मेरे दीपक नहीं रख्खा।।
कुछ पर्दे भी लाज़मी होते हैं, मोहब्बत के वास्ते।
गुनाह यह हुआ कि, हमने कोई पर्दा नहीं रख्खा।।
पहले कितना सुहाना हुआ करता था हर मौसम।
इस दफा तपिश में, परिंदों को पानी नहीं रख्खा।
अब जाके मिला सुकून, कुछ नए कमरे को भी।
जिन कमरों ने, एक घर को अब घर नहीं रख्खा।।
ज़हन ने कर लिए यूँ मक्कारियाँ के सौदे दख़लन।
बदन ने सब सहेजा, बस इक दिल ही नहीं रख्खा।।
दख़लन भोपाली
0 Comments