बेवजह तल्ख़ लहजा बता रहा है मुझे।
तेरी ज़रूरत के मुताबिक़, बचा नहीं हूँ मैं।।
मैं तुम्हारी उम्मीद पर खरा उतरता कैसे।
अपने जिस्म में भी पूरा, बचा नहीं हूँ मैं।।
तुम चाँद मैं जलता ख़ुर्शीद, जल जाओगे।
सब सहरा है, अब हरा, बचा नहीं हूँ मैं।।
तुम्हारे ख़्वाब हीरे से, मेरी औक़ात मिट्टी है।
मुकम्मल ख़ाक हूँ, कंकर बचा नहीं हूँ मैं।।
जितना आब था, आबशार बना आंखों से।
तेरी नज़र धोता, पर गीला बचा नहीं हूँ मैं।।
दख़लन भोपाली
0 Comments