Ticker

6/recent/ticker-posts

अब तवक़्कुआत बहुत रखते हैं रिश्ते

अब तवक़्कुआत बहुत रखते हैं रिश्ते।
बस एक दिल ही नहीं रखते हैं रिश्ते।।

आईना बनने को तैयार सब निगहबां हैं।
बस एक नज़र ही नहीं रखते हैं रिश्ते।।

शोला आँखों से इश्क़-ए-आरज़ू कैसी।
आग रखते हैं, आब नहीं रखते हैं रिश्ते।।

हम भंवर में तन्हा, लिए साहिल की तड़प।
हैं सफ़ीना, पतवार नहीं रखते हैं रिश्ते।

हुए हैं ख़ार गुलशन में, गुलों से ज़ियादा।
अब सुधरने के, आसार नहीं रखते हैं रिश्ते।।

समंदर से ज़हर पीकर ही निकलेंगे मियाँ।
अपनी फ़ितरत है, उधार नहीं रखते हैं रिश्ते।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments