Ticker

6/recent/ticker-posts

इश्क़ ने पुरज़ोर

इश्क़ ने पुरज़ोर पज़ीराई की थी।
फिर ज़ंजीरें बांध के रिहाई की थी।।

ख़्वाब सीने में छुपा के बैठा था मैं।
ग़म ने ख़्वाहिश की बिदाई की थी।।

ज़रूरत की सलीब पे लटका था वो।
हमने हालात को मुँह दिखाई दी थी।।

जुगनु चमके थे उसकी महफ़िल में।
उसने फिर ख़ुर्शीद की बुराई की थी।।

हम परेशां कि हम गुनहगार तो नहीं।
और उसने ही सितम-आराई की थी।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments