Ticker

6/recent/ticker-posts

जान आधी बची है, मुझे रुसवा करके

जान आधी बची है, मुझे रुसवा करके।
हो गए वो भी अकेले, मुझे तन्हा करके।।

उसके रुख़सार पर, शर्म के बादल से हैं।
जैसे लौटा है कहीं से, मेरी चर्चा करके।।

अब हूँ गैर,  मिलूंगा तो कह दूँगा उनसे।
अभी आया हूँ, किसी को अपना करके।।

खूब कहा चाँद, खूब दोनों ने तारे गिने।
अब रहते हैं, स्याह रात से पर्दा करके।।

रोज़ दरिया में लहरों का रक्स देखा मियाँ।
आज बैठे हैं अकेले, पैरों को सफ़ीना करके।।

हमसे बाज़ार में यक ब यक वो टकरा गए।
ऐसे भागे जैसे फ़ारिग हों सब सौदा करके।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments