मैं ख़्वाबों से रहा ख़ौफ़ज़दा।
मेरी ख़्वाहिश को ज़हमत है।।
बेशक़ यह काम है इश्क़ का।
ज़रूर यह उसी की हरकत है।।
कल फिर उठा भंवर बनकर।
इश्क़ की बस यही फ़ितरत है।।
पर क़तर के छोड़ता है इश्क़।
साथ ही उड़ने की ख़सलत है।।
अश्क़, भंवर, सफ़ीना, समंदर।
करते रहो, इश्क़ बड़ा बेग़ैरत है।।
मिल जाये तो भी परेशानी है।
न मिले, तो भी नहीं मसर्रत है।।
चाँद, तारे, काजल, जुल्फें, आंखें।
अजी छोड़िये, बेकार की आफत है।।
दख़लन भोपाली
0 Comments