Ticker

6/recent/ticker-posts

फैसले

फ़ैसले कुछ इस तरह भी लाये गए।
हम अपने जिस्म में ही दफ़नाए गए।

दो ग़ज़ ज़मी के लिए भी मचले नहीं।
बस कुछ इस तरह, हम समझाए गए।

पीठ पर भी अपने पड़े हैं, ढेरों निशान।
अपने सीने पर भी, खंजर बरसाए गए।

गुलशन-ए-माली न हुआ निगहबां अपना।
हम ठूंठों की मानिंद, बाग से कटवाए गए।

गैरों ने लूटा तो अपनो ने भी नहीं छोड़ा।
खूब तमाशा बना के, बस दिखलाए गए।

मियाँ, खेल यह कब तक चलना था यहाँ।
एक दिन हम वीरां, सड़क पर पाए गए।

खूब निभाई अज़ा-दारी दोस्तों ने अपने।
सबके सब साले, श्मशान में पीते पाए गए।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments