मैं तुम्हें कुछ अपने अंदर रखना चाहता हूँ।
तुमको छुपाकर मैं कुछ बताना चाहता हूँ।।
साथ ज़ख्मों के रह पाओगे दिल में तुम।
मैं तुम्हें ज़रा पहले परखना चाहता हूँ।।
तुम्हारी आंख में काजल बहुत फबता है।
यह कभी बहता भी है, समझना चाहता हूँ।।
आपका दिल धड़कता है, या जान भी है।
मैं बस यह बात पक्की करना चाहता हूँ।।
गर मोहब्बत होगी तो, फिर होगी मुकम्मल।
सोच लो, मैं साथ जीना, संग मरना चाहता हूँ।।
0 Comments