उनसे न पूछो हर बात का मतलब भाई।
वो मुंसिफ़ हैं, उनकी हर बात सच होती है।
वो कहें तू है सितमगर, तो बस मान भी ले।
न मानेगा तो फिर सितम की इंतहा होती है।
चेहरे के पीछे चेहरे, परतें प्याज की हों जैसे।
दीवार ही दीवार हैं, न पूछ छत कहॉं होती है।
वो झूठी शहादतों को नवाज़ने के आदी हैं।
उनके दिल में इससे, राहत भी बडी होती है।
लुट जाने दे तू आबरू सच की, बस यकीं रख।
सच बोलेगा, झूठ की उम्र कहॉं ज्यादा बडी होती है।
दखलन भोपाली
0 Comments