Ticker

6/recent/ticker-posts

उजाड़ शाख़ पे नशेमन के तिनके

उजाड़ शाख़ पे नशेमन के तिनके चिपके हैं।
यूँ मेरे जिस्म से कुछ और बदन चिपके हैं।।

रूह अपनी भी फ़ना रहती है दुनियां से।
वो तो हम हैं जो, रूह-ए-बदन से चिपके हैं।।

एक वक़्त था, था अपना पसीना भी गुलाब।
एक यह वक्त है, हम लहू के बदन से चिपके हैं।।

अब भी उम्मीद के परिंदे उड़ान लेते हैं।
यही वजह है, आसमां के बदन से चिपके हैं।।

इक निवाले के किये हैं, कई टुकड़े हमने।
इसलिए आज भी कलेजे, ज़हन से चिपके हैं।।

हमको ज़माने के चलन से क्या लेना देना।
हम तो ख़ुद अपने रहम ओ करम से चिपके हैं।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments