इश्क़ का कुछ उधार बाक़ी है।
इसलिए किश्तों में मर रहा हूँ मैं।।
उनके दिल में दयार बाक़ी है।
इसलिए किश्तों में मर रहा हूँ मैं।।
थोड़ा बहुत खुमार बाक़ी है।
इसलिए किश्तों में मर रहा हूँ मैं।।
अभी नफ़रत में प्यार बाक़ी है।
इसलिए किश्तों में मर रहा हूँ मैं।।
दुश्मन में थोड़ा यार बाक़ी है।
इसलिए किश्तों में मर रहा हूँ मैं।।
हिद्दतों में ठंडी बयार बाक़ी है।
इसलिए किश्तों में मर रहा हूँ मैं।।
आदमी हूँ, मुझमें मेयार बाक़ी है।
इसलिए किश्तों में मर रहा हूँ मैं।।
दख़लन भोपाली
0 Comments