आदमी आदमी को अब खाने लगे हैं।
भेड़िये अब कबूतर उड़ाने लगे हैं।।
दबे, सहमे, कुचले हुए थे जो विषधर।
आजकल सर वो उठाने लगे हैं।।
चंदनों ने भी तेवर बदला है अपना।
आजकल वो खुशबू छुपाने लगे हैं।।
है जहालत हावी हमारे ही सर पर।
रहबर ही घर को जलाने लगे हैं।।
दौर यह कैसा अब आया है दख़लन।
दरख़्त भी छांव अब छुपाने लगे हैं।।
तुम हो शरीफ़, है क्या औक़ात तुम्हारी।
यहाँ अच्छे अच्छे, ठिकाने लगे हैं।।
दख़लन भोपाली
0 Comments