वक़्त तो बेशक़ गुज़र गया लेकिन।
मैं तेरी याद से आगे नहीं निकला।।
रोज़ निकले चाँद, आसमां के सीने।
मेरे बदन से तेरा, साया नहीं निकला।।
जो निकला था, इश्क़ बनकर के।
ऐसा निकला, कि नतीजा नहीं निकला।।
मैंने जब कहा, सच बयाँ किया।
पर तेरी आंख से, आंसू नहीं निकला।।
तुम्हारे ख़त, जो थे मेरे नाम कभी।
अभी देखे जो, तो मज़मूं नहीं निकला।।
जब दुनियाँ को, मैं समझा आशिक़।
हाथ से फिर मेरे पत्थर नहीं निकला।।
ज़ख़्म सारे नफ़ासत से मिले मुझको।
दर्द तो निकला, मगर लहू नहीं निकला।।
दख़लन भोपाली
0 Comments