Ticker

6/recent/ticker-posts

फासले जितने थे

फासले जितने थे, अपने एहतिसाब में आये।
ख़्वाब मेरे ही थे, सो मेरे हिसाब में आये।।

वो जब भी आया, एक चेहरा लगाए रहता था।
हम जब भी आये, चेहरा भी साथ में लाये।।

ख़्वाब, ख्वाहिशें, दर्द, ज़ख़्म, इम्तिहान लेने लगे।
वो जब भी आये, सवालों को साथ में लाये।।

ये इश्क़ विश्क़ सब, किस्मत के पैंतरे हैं मियां।
बद किस्मती से वो मेरे इंतिख़ाब में आये।।

रास्ते मुश्किल सही, मंज़िल उफ़ुक़ के पास सही।
हाथ कुछ न सही, यादें तो साथ में लाये।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments