तुम्हारे ऐब तुमको कभी, बताता नहीं हूँ मैं।
तुम्हारी सोच के दायरे में, आता नहीं हूँ मैं।।
बिखर के खुशबुएँ फैलाने के, माहिर खिलाड़ी हम।
बस थोड़ी बहुत जगह में, समाता नहीं हूँ मैं।।
मैंने ख़्वाहिशों को खुद ही ज़मीदोज़ किया है।
पछताता नहीं हूँ मैं, और छुपाता नहीं हूँ मैं।।
कभी ग़ैरत ने ललकारा तो फिर जंग ही की है।
कभी हालातों के ज़ुल्म से, हारा नहीं हूँ मैं।।
सर उठा के रखे हैं, नज़र मिला के बात की।
सर झुका के कोई पाँव, निहारा नहीं हूँ मैं।।
ज़िंदगी ने हमको, जब जब किया दहशतज़दा।
नज़रें गड़ा के बोला हूँ, बिचारा नहीं हूँ मैं।।
दख़लन भोपाली
0 Comments