Ticker

6/recent/ticker-posts

तने तने लोग

ज़मी पर आसमां बने हैं लोग।
बेवजह कितने तनेतने हैं लोग।।

दाग़ रेशम के नीचे ढांपे हैं।
और कैसे बने ठने हैं लोग।।

दरीचा हासिल नहीं ज़हन को भी।
रोशनी से सने सने हैं लोग।।

जुगनु पकड़ के उजाले किये हुए।
चिराग रोशन बने बने हैं लोग।।

चाँद के दाग देख लेते हैं।
नज़रों से पैने पैने हैं लोग।।

भीड़ दुनियां को ये बना देंगे।
गर ऐसे घने घने हैं लोग।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments