Ticker

6/recent/ticker-posts

रिश्ते कुछ खस्ता हालत

रिश्ते कुछ खस्ता हालत दिखते हैं।
घिसते घिसते, दुबले पतले दिखते हैं।

हर रिश्ते से लज़्ज़त अब गायब है।
कच्चे कच्चे, उबले उबले दिखते हैं।

जो रिश्ते चलना सीखे थे हमसे।
उनको ही हम अंडे बच्चे दिखते हैं।

देखो कैसा दौर यह रिश्तों में आया।
इनको समंदर कुएँ जैसे दिखते हैं।

जिसको देखो खुदगर्ज़ी पे चलता है।
सब के सब आड़े तिरछे दिखते हैं।

कोई सहन करने का आदी ही नहीं।
बिफरे बिफरे बिखरे बिखरे दिखते हैं।

रिश्ते कुछ खस्ता हालत......

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments