रूह ने जिस्म से ख़िलाफ़त की है।
अश्क़ों ने आँखों से बगावत की है।
अश्क़ों ने आँखों से बगावत की है।
जिस्म ने यूँ टूट कर कहा है मुझसे।
मैंने न उसके संग मुरव्वत की है।
मैंने न उसके संग मुरव्वत की है।
ख़्वाब दफ़न ख़ाक में सिसकता है।
ख़्वाहिश ने मुझसे यूँ शरारत की है।
ख़्वाहिश ने मुझसे यूँ शरारत की है।
साथ चलने को कोई बशर भी नहीं।
बारहा तन्हाइयों की इबादत की है।
बारहा तन्हाइयों की इबादत की है।
अब शजर छांव देने का आदी नहीं।
शाख़ ने नशेमन से मोहब्बत की है।
शाख़ ने नशेमन से मोहब्बत की है।
हम सहरा-ए-सराब को आब समझें।
ऐसी भी नहीं हमने ख़सलत की है।
ऐसी भी नहीं हमने ख़सलत की है।
हम समंदरों में डूब के सदफ़ लाये।
मोती पे किसी और ने हुक़ूमत की है।
दख़लन भोपाली
मोती पे किसी और ने हुक़ूमत की है।
दख़लन भोपाली
0 Comments