Ticker

6/recent/ticker-posts

अपनों ने आग कर रख्खी है, दुनियां अपनी

जब भी कहना कोई बात, तो ज़हन में रखना।
हरेक बात से ऊपर है, अपनो को अपना रखना।।

अपनों ने आग कर रख्खी है, दुनियां अपनी।
बहुत जायज़ है, हमारा आँख में पानी रखना।।

इश्क़ भी अब हमसे ख़फ़ा ख़फ़ा रहने लगा।
अब ज़रूरी है, पेशानी पे कुछ शल रखना।।

कितने जज़्बात लहूलुहान पड़े हैं अंदर मेरे।
दिल चाहता है, जिस्म में इक मक़बरा रखना।

किससे कहें रूह-ए-सुखन, कौन सुनेगा अपनी।
बदन चाहता है अब, रूह से फासला रखना।।

हम चाहते थे, कि बूढ़ा शजर आँगन में रहे।
और सबको है, बस दीवार पर गमला रखना।।

बहुत अच्छा है, अपने दिल को संदल रखिये।
पर लाज़िम भी है, सांपों से सोहबत रखना।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments