Ticker

6/recent/ticker-posts

इतना आसां भी नहीं दर्द को पोशीदा रखना

इतना आसां भी नहीं दर्द को पोशीदा रखना।
बहुत मुश्किल है, आँख में अश्क़ निहाँ रखना।।

रूह जिस्म-ए-क़फ़स से आज़ाद होना भी चाहे।
और कुछ ज़रूरी भी है, जिस्म को ज़िंदा रखना।।

ख़्वाब सलीब पे लटका हुआ मरता है धीमे-धीमे।
और लाज़िम भी है, ख़्वाहिश को उड़ता रखना।।

वो मुझको लूट कर कुछ और हुआ होगा रईस।
बहुत लाज़िम था, ऐसा भी इक सौदा रखना।

मसाफ़त सबकी हैं अलाहिदा, जुदा जुदा अपनी।
उसका भी ज़रूरी था, मेरी राह में पत्थर रखना।।

ग़म की इबादत करें, ऐसी आरज़ू तो होती नहीं।
बस हमको भी लाज़िम था, ऐसी रिवायत रखना।।

बहुत आसान है निस्फ़ सफर में बगावत करना।
बहुत मुश्किल है किसी को हमेशा अपना रखना।।

अपनो ने आग कर रख्खी है अपनी भी दुनियाँ ।
फिर तो लाज़िम भी है, आँख में पानी रखना।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments