Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरी साँसों पर हक़ तुम्हारा है

मेरी साँसों पर हक़ तुम्हारा है।
यह रिश्ता ही बस हमारा है।

मुझे डूबने से बचा लिया तुमने।
यह समंदर भी तो तुम्हारा है।

हर लहर पर सवार तुम ही हो।
यह भंवर भी तो तुम्हारा है।

सच तुम्हारे मुताबिक़ ही होगा।
यहाँ हर आईना तुम्हारा है।

मैं चला था काफ़िला होने "दख़लन"।
टूटा हुआ हर ज़र्रा तुम्हारा है।

मुझे कुछ ख़ार ही चुन लेने दो।
यह पूरा गुलिस्तां तुम्हारा है।

Post a Comment

0 Comments