Ticker

6/recent/ticker-posts

चिराग़ घर जलाना

चराग़ रोशन किये थे मैंने जो।
वो अब घर जलाना चाहते हैं।

मुझसे कहते हैं कुछ हवा लाओ।
हम अपनी लौ बढाना चाहते हैं।

वक़्त कैसा अजीब आया है।
दरिया समंदर डुबोना चाहते हैं।

जिन्हें लोरी सुनाने के थे आशिक़।
वो अब हमको रुलाना चाहते हैं।

चाँद को मामा कहा करते थे जो।
वो हमको आजमाना चाहते हैं।

घर से निकलने का हौसला भी नहीं।
हमको दुनियाँ दिखाना चाहते हैं।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments