मैं ज़हन से सोच भी नहीं सकता।
मुझे दिल ने अपाहिज कर दिया है।।
मैं दिखावे में यकीं रखता ही नहीं।
मुझे वक़्त ने नुमाइश कर दिया है।।
अश्क़ों की तहक़ीक़ात कौन करे।
इन्हें ज़माने ने ख़दशा कर दिया है।।
रिश्ता गर परेशां है तो खुशी कैसी।
बस इसी दर्द ने वाइज़ कर दिया है।।
क्यूँ तलाशी लें बीते लम्हों की।
इस मर्ज़ ने बारहा तन्हा कर दिया है।।
दख़लन भोपाली
0 Comments