Ticker

6/recent/ticker-posts

कीड़े पड़े

अगर यही सियासत है, तो कीड़े पड़े।
उसकी ऐसी आदत है, तो कीड़े पड़े।।

तंबू में बिठा के, भाषण पिला दिया।
पव्वा नहीं मिला है, तो कीड़े पड़े।।

पकड़ा गयी है दारू, कैसे चुनाव हैं।
ऐसे चुनाव हैं अगर, तो कीड़े पड़े।।

दिन भर है रोनाधोना, अच्छी खबर नहीं।
तेवर अगर यही हैं, तो कीड़े पड़े।।

शाम हो गई, और हैं टोटे शराब के।
यही दोस्ती यारी है, तो कीड़े पड़े।।

बोतल तो मंगा ली,  नमकीन बुला लें।
इतना भी नहीं होता, तो कीड़े पड़ें।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments