Ticker

6/recent/ticker-posts

चाँद से राब्ता निकाल के बैठा है

चाँद से राब्ता निकाल के बैठा है।
शायर पूरी बोतल निकाल के बैठा है।।

दाल गली नहीं इश्क़ की तबेली में।
अब कितनी वजहें निकाल के बैठा है।।

आज यह देर तक सुनाएगा मुझे।
बहुत से मलाल निकाल के बैठा है।।

सबको आज मुजरिम बना के मानेगा।
हिज़्र और विसाल निकाल के बैठा है।।

इसको पीने से रोकना है दखलन।
यह पहले से दो पव्वे डाल के बैठा है।।

इश्क़ ने बुरी तरह पछीटा है उसे।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments