Ticker

6/recent/ticker-posts

समुंदर से साहिल का पता मांग रही है

समुंदर से साहिल का पता मांग रही है।
ज़िंदगी फ़ना होने की ख़ता मांग रही है।।

जिन दरख्तों के भी पत्ते हुए हैं ज़र्द।
उन दरख्तों की जमीं, घटा मांग रही है।।

एक क़तरा बना था सदफ़ में गौहर पहले।
ज़हरीली फ़ज़ा वापस वो सुंकु मांग रही है।।

शिकम की आग में जलती रही आँते उसकी।
आंख अब अश्क़ नहीं, लहू मांग रही है।।

पेट से रोटी का तवाज़ुन भी है कमाल।
कब्र की मिट्टी भूखा बदन मांग रही है।।

कहने को बहुत कुछ, मगर कह नहीं सकते।
सच बोलने में रूह फ़ना माँग रही है।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments