Ticker

6/recent/ticker-posts

कांधो पर इतना बोझ लिए चल रहा हूँ मैं

कांधो पर इतना बोझ लिए चल रहा हूँ मैं।
सामान बच गया, पर कंधा खराब है।।

जिसको दिया सहारा वही चीख कर बोला।।
यह ठीक नहीं है, बंदा खराब है।।

रिश्तों ने उठा लिया है सर पर आसमान।
कहने लगे हैं, ठहरो मौसम खराब है।।

जिस्म से रूह की बनती नहीं है अब।
बस दोनों के दरमियां, तवाज़ुन खराब है।।

बाज़ार में रिश्तों के बिकता नहीं हूँ मैं।
मंडी में गरीबों की हालत खराब है।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments